करनाल-हरियाणा

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजन की भागीदारी की जाए सुनिश्चित, व्यापक स्तर पर हो प्रचार प्रसार – मुख्य सचिव संजीव कौशल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजन की भागीदारी की जाए सुनिश्चित, व्यापक स्तर पर हो प्रचार प्रसार – मुख्य सचिव संजीव कौशल

यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से जिला उपायुक्तों के साथ की प्रबंधों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

करनाल, 20 नवम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तोंं के साथ प्रबंधों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त अपने – अपने जिलों में सही तरीके से यात्रा का रूट प्लान तैयार किया जाए ताकि यात्रा के दौरान अधिक से अधिक लोंगो की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा को लेकर गांव स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाए। वीसी में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की पूरी रूप रेखा व किए जाने वाले प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वीसी अन्य विभागों के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
बॉक्स: विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी, जिला के करीब 120 गांवों में पहुंचेगी यात्रा – डीसी अनीश यादव
वीसी में उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। ब्लॉक व गांव स्तर पर अधिकारियों की डयूटियां लगा दी गई हैं जोकि गांव स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंधों पर कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए जिला में रूट प्लान तैयार कर दिया गया है। जिसके अनुसार जिला में 25 नवंबर से लेकर 25 जनवरी 2024 तक करीब 120 गांवों को कवर किया जाएगा। यह कार्यक्रम करीब 60 दिन का रहेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जहा केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं यात्रा के दौरान गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से आनलाईन सर्विस का भी पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जाएगा। जिनमें मुख्यत: बुढ़ापा पैंशन व अन्य पैंशन में आ रही दिक्कतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसके अलावा एक स्टॉल क्रिड का रहेगा जिसके द्वारा विभिन्न पोर्टल पर अपलोड या अन्य समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। जैसे आधार अथवा परिवार पहचान पत्र में कोई समस्या है तो उसका मौके पर ही हल हो सके।
उन्होंने बताया कि कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और किसान की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला में जितनी भी महत्वपूर्ण योजनाएं है उनके लाभार्थियों की सूची गांव वाईज व वार्ड वाईज तैयार करवा ली गई है ताकि उनके अनुभवों को मौके पर सांझा किया जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में एलईडी वैन के रूट व यात्रा के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था के पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बॉक्स : बीडीपीओ बखूबी निभाएं अपनी जिम्मेदारी – डीसी अनीश यादव।
डीसी अनीश यादव ने वीसी में मौजूद सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। इस कार्यक्रम में आपकी जिम्मेदारी अहम रहेगी। इसलिए किसी भी प्रकार की कौताही न बरतें। प्रत्येक गांव में यात्रा को लेकर एक या दो दिन पहले से मुनियादी अवश्य करवाएं। गांव में स्वागत समिति, कार्यक्रम में गांव के लोगों को आमंत्रित करना, स्टॉल लगवाना, टैंटेज व कुर्सियों का प्रबंध इत्यादि करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जिस गांव में यात्रा के दौरान एलईडी वैन रहेगी वहां उनके रूकने का प्रबंध तथा खाने का प्रबंध करवाएं।
बैठक के दौरान एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, एसडीएम घरौंडा अदिति, एसडीएम असंध वीरेंद्र सिंह ढुल, एसडीएम इंद्री अशोक कुमार, डीडीए डॉ. वजीर सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, डीएसडब्लू सत्यवान ढिलौड़, जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग, डीएफएससी अनिल कालड़ा, सहित बीडीपीओ मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button