उत्तराखंड
सिने स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा हुए शादी समारोह में शामिल,लोग रह गए दंग

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,जाने-माने अभिनेता और मॉडल तथा फिल्म अभिनेत्री की कियारा आडवाणी के पति अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।जहा उनके पारिवारिक मित्र की शादी में वह इंफिनिटी रिजॉर्ट में संपन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
रिजार्ट के सेल्स मार्केटिंग हैड नीरज तिवाड़ी ने बताया कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने बचपन के दोस्त औरपड़ोसी ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली निवासी अभिषेक बाधवर की शादी समारोह में शामिल होने आए। रामनगर वन्य जीव पर्यटन के साथ-साथ अब डेस्टिनेशन वेडिंग का भी केंद्र बन रहा है और यहां के शांत सुरम्य माहौल में स्थित होटल औररिसॉर्ट में होने वाले विवाह समारोह में कई नामचीन हस्तियां पहुंचती हैं।वहीं जहाँ उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।


















