वाराणसी/उत्तरप्रदेश

“14–15 मार्च को वाराणसी में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव: पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते कई रास्तों पर डायवर्जन, मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद”

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को लेकर वाराणसी में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की एडवाइजरी जारी की है। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचने में सुविधा देना और शहर में जाम की समस्या से बचाव करना है।

यातायात पुलिस के अनुसार परीक्षा के दौरान कुछ मार्गों पर मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कई स्थानों से चार पहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

मालवाहक वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

एडवाइजरी के मुताबिक 14 और 15 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाराणसी शहर से राजघाट पुल होते हुए आने-जाने वाले तथा पड़ाव चौराहा से सूजाबाद और राजघाट की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

अमर उजाला तिराहा से डायवर्जन

इन दोनों दिनों सुबह 9 बजे से आवश्यकता के अनुसार टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया सहित अन्य चार पहिया बसों और बड़े वाहनों को अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर और मैदागिन चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे वाहनों को लकड़ीमंडी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

विशेश्वरगंज तिराहा से भी प्रतिबंध

14 और 15 मार्च को सुबह 11 बजे से आवश्यकता के अनुसार विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की ओर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाई जा सकती है।

स्थिति के अनुसार और भी डायवर्जन संभव

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए जारी एडवाइजरी का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close