वाराणसी/उत्तरप्रदेश

हैप्पी मॉडल स्कूल में 24 जनवरी को होगा वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- हैप्पी मॉडल स्कूल पहड़िया द्वारा 24 जनवरी शनिवार को प्रातः दस बजे से वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है | दिनांक 21जनवरी बुधवार को स्कूल की प्रधानाचार्या पल्लवी तोलानी ने पत्रकार वार्ता कर मिडिया को बताया की खेल उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए जंगल बुक रेस,बैलून रेस,रैबिट रेस, आइसक्रीम रेस एवं स्टार रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई हैं | वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए पोटैटो पिकिंग,लेमन स्पून रेस एवं टग ऑफ वॉर जैसी रोचक खेल गतिविधियाँ रखी गई हैं | इसके अतिरिक्त,अभिभावकों एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों के लिए भी विशेष रेस का आयोजन किया गया है | यह खेल उत्सव बच्चों में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास,अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है | विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अभिभावकों एवं क्षेत्र के अन्य माता-पिता को सादर आमंत्रित किया जाता है क्योंकि हैप्पी मॉडल स्कूल में प्रवेश खुले हुए हैं | इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराकर विद्यालय परिवार का हिस्सा बन सकते हैं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close