काशीपुर-उत्तराखण्ड़

हाईकोर्ट के जज आलोक वर्मा दिलाएंगे 12 जनवरी को नवनिर्वाचित बार एसो. पदाधिकारियों को शपथ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,काशीपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार, 12 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश आलोक वर्मा के द्वारा शपथ दिलाकर किया जाएगा। काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे व संचालन नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान ने किया। अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि हमारी प्राथमिकता युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करना व बुजुर्ग अधिवक्ताओं के बारे में बार विचार करना है। नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान ने कहा कि हमारा प्रथम लक्ष्य बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाना तथा काशीपुर न्यायालय में एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो एक्ट तथा अन्य न्यायालयों की स्थापना करना होगा। बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय न्यायमूर्ति आलोक वर्मा सोमवार, 12 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण कराएंगे। शपथ ग्रहण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण तथा अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष विद्युशेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह व प्रीति शर्मा मौजूद रहे

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close