काशीपुर-उत्तराखण्ड़

साइबर कैफे मे लगी भयंकर आग, अग्निशमन ने मुश्किल से किया काबू

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,साइबर कैफे की दुकान में बुद्धवार तड़के आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन काशीपुर को आज प्रातः 01:52 बजे आरटी सेट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ढकिया गुलाबो रोड स्थित एक दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही अग्निशमन स्टेशन से एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मिनी साइबर कैफे की दुकान में आग लगी हुई थी। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोर ब्रेकर की सहायता से दुकान के शटर का ताला तोड़ा और फायर इंजन से एक होज पाइप फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग को पूरी तरह बुझा दिया। फायर ब्रिगेड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग लगने से दुकान के अंदर रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। इस मौके पर फायर टीम में चालक संदीप शर्मा, चालक सुमित पवार,फायरमैन सोहन सिंह,फायरमैन अर्जुन सिंह,फायरमैन आकाश गैरोला,तथा महिला फायरमैन नमिता शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close