ब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद-उत्तरप्रदेश

सराहनीय कार्य : खोए हुए मोबाइल वापस मिले, खिल उठी चेहरों पर मुस्कान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सराहनीय कार्य : खोए हुए मोबाइल वापस मिले, खिल उठे चेहरों पर मुस्कान
बदायूं | इंतेज़ार हुसैन
जनपद बदायूं में पुलिस द्वारा किया गया एक सराहनीय कार्य आमजन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में थाना अलापुर पुलिस ने गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे, जिससे आवेदकों के चेहरों पर खुशी लौट आई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अलापुर साइबर पुलिस टीम को पूर्व में कई प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। इन प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोनों को सर्विलांस पर लगाकर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा कुल 47 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹7.80 लाख) बरामद किए गए। दिनांक 10 जनवरी 2026 को इन सभी मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने बदायूं पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।
बरामद किए गए मोबाइलों का विवरण
Vivo – 12 अदद
Oppo – 08 अदद
Samsung – 06 अदद
Infinix – 02 अदद
POCO – 05 अदद
Motorola – 04 अदद
Redmi – 05 अदद
Realme – 05 अदद
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम
उदयवीर सिंह – थानाध्यक्ष, थाना अलापुर, बदायूं
संदीप गुप्ता – प्रभारी, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अलापुर
आरक्षी 1171 मुनासिब पाशा – साइबर हेल्प डेस्क
थाना अलापुर का समस्त पुलिस बल
यह कार्रवाई न केवल पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूत करती है।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close