वाराणसी/उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी एसआइआर कार्य में भी अपने बीएलए कार्यकर्ताओं की ताकत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी- राम अचल राजभर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के महानायक अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संगठन द्वारा मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा हैं | इसी कड़ी में वाराणसी में समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी के तत्वाधान में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआइआर कार्य को सुगम तरीके से करने के लिए महानगर की तीनों विधान सभाओं (उत्तरी,दक्षिणी,कैंट) के समस्त जोनल,सेक्टर और वार्ड प्रभारियों की “पीडीए प्रहरी बीएलए बैठक” नामक एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी से अकबरपुर विधानसभा के विधायक राम अचल राजभर थे ||

महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर अजय चौरसिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष दिलीप डे संचालन समाजवादी पार्टी महानगर के महासचिव योगेंद्र यादव ने किया | धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी राम जी यादव ने किया एवं तीनों विधानसभा के अध्यक्षगण अजय चौधरी दक्षिणी अजहर अली सिद्दीकी एवं कैंट अमन यादव आदि मौजूद थे |

पीडीए प्रहरी बीएलए बैठक में महानगर वाराणसी के तीनों विधान सभाओं के समस्त जोनल प्रभारी,सेक्टर प्रभारी और वार्ड प्रभारियों को प्रत्येक वार्डों में एसआइआर कार्य हेतु चल रहे कैम्प में और भी सक्रिय रूप से कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई जिससे कि किसी योग्य मतदाता का नाम छुटने न पाए | बैठक में यह भी बताया गया कि ड्राफ्ट सूची को सघन जांच कर दावा और आपत्ति पर जरूरी दस्तावेज समय से जरूर जमा करा दें और नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य करें |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य मो.दिलशाद अहमद, समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ईशान श्रीवास्तव,अखिलेश मिश्रा,डाक्टर बहादुर यादव,किशन दीक्षित,डाक्टर सूबेदार सिंह,आनंद सिंह, रीबू श्रीवास्तव,संगीता पटेल,महेंद्र सिंह यादव,इस्तकबाल कुरैशी,पारस जायसवाल,डाक्टर ओपी,सिंह,लालू यादव,हरीश नारायण सिंह,हारून अंसारी, भैया लाल यादव,जाहिद नासिर,रजत कुमार,विवेक जोसफ,पार्षद अवनीश यादव विक्की,धीरज यादव,राजवीर सिह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close