वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी में इतिहास रचा गया प्रथम डॉ. मेजर ध्यानचंद दिव्यांग पैरा हॉकी टूर्नामेंट का सफल आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन द्वारा डॉ.मेजर ध्यानचंद दिव्यांग पैरा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बाबू आर.एन.सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में भव्य एवं सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखण्ड के बीच खेला गया और यह भारत में पहली बार आयोजित होने वाला इस प्रकार का ऐतिहासिक दिव्यांग हॉकी आयोजन रहा | इस विशेष आयोजन के संरक्षक वरिष्ठ खेल प्रशासक अशोक कुमार सिंह रहे जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को नई ऊँचाई मिली | कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र अशोक ध्यानचंद एवं डा.उत्तम ओझा रहे | दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उत्साहवर्धन किया और दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की | इस आयोजन के संयोजक उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन रहे |

कार्यक्रम के सफल संचालन में मुकेश कचन (संस्थापक सचिव,पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया),गणेश शाह (वाइस प्रेसिडेंट,पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया),
डा.संजय चौरसिया (महासचिव,उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन),डा.अल्का दुबे (अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) तथा अरविन्द चक्रवाल (कार्यक्रम संयोजक) की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही |

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी कृपानंद महाराज ने की कार्यक्रम की अतिथियों का स्वागत डॉक्टर डी बी मिश्रा ने किया तथा टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन,जन विकास समिति वाराणसी,विकास इंटर कॉलेज, दिव्यांगपीठ एवं रोटी बैंक वाराणसी के संयुक्त सहयोग से किया गया | मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय दिया | मैदान में उपस्थित दर्शकों,खेल प्रेमियों एवं आम जनता ने इस अनोखे और प्रेरणादायक आयोजन की जमकर सराहना की | खिलाड़ियों ने भी आयोजन व्यवस्था, सुविधाओं और उत्साहपूर्ण माहौल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया |

यह टूर्नामेंट न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया कि दिव्यांगता कभी प्रतिभा की बाधा नहीं बन सकती | वाराणसी में आयोजित यह ऐतिहासिक पैरा हॉकी टूर्नामेंट भविष्य में ऐसे और आयोजनों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा | उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन द्वारा मेजर ध्यानचंद दिव्यांग हॉकी टूर्नामेंट भारत में प्रथम बार बाबू आर.एन.सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर (वाराणसी) में आयोजित हुआ जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें शामिल थीं |

पहला मैच उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश
पहले मैच में,उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की पहले हाफ में उत्तराखंड के उस्मान ने नौवें मिनट में पहला गोल किया | दूसरे हाफ के शुरुआत में ही छोटेलाल ने दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी |

दूसरा मैच उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश
दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की | पहले हाफ में उत्तराखंड के गौरव ने शुरुआत में ही पहला गोल कर दिया,लेकिन दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश ने वापसी करते हुए दो गोल किए,12वें मिनट में आशीष ने पहला गोल किया जबकि अशोक यादव ने अंतिम समय में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी |

तीसरा (फाइनल) मैच उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश
तीसरे मैच में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की | पहले हाफ में उत्तराखंड के उस्मान ने अंतिम समय में पहला गोल किया | दूसरे हाफ में उत्तराखंड के आकाश पटेल ने 7वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close