काशीपुर-उत्तराखण्ड़

लक्ष्मीपुर पट्टी मार्ग का शीघ्र होगा पुनर्निमाण, डीएम ने दिया आश्वासन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,दिवाली के त्यौहार के मद्देनजर डीएम उधम सिंह नगर उदयराज सिंह आज काशीपुर नगर निगम पहुंचे और नगर के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर में सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्थायें दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। अधिकारी नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को दुरुस्त करें। बिजली की निर्बाध आपूर्ति करना सुनिश्चित करें तथा जनता को साफ पानी उपलब्ध करायें। उन्होंने जल निगम के ईई को कहा कि नगर में कहीं भी हो रही पानी की लीकेज को तुरंत बंद करें ताकि जनता तक दूषित पानी न पहुंचे। ऐसा न करने पर डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं जल निगम के ईई शिवम द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में 6 योजनायें चल रही हैं, जिसमें से 5 योजनाओं को जल संस्थान को स्थानांतरित कर दिया गया है।
आईरा न्यूज ने लक्ष्मीपुर पट्टी की खस्ताहाल सड़क के मुद्दे पर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित करते हुए उसको जल्द पुनर्निर्माण के मुद्दे पर सवाल किया,तो जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को कहा बजट की कोई कमी नहीं है और सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र किया जाए

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button