उत्तराखंड

रामलीला के मंच पर युवक को उसी के भाई ने गोली मार कर उतारा मौत के घाट

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,हल्द्वानी से सनसनीखेज़ वारदात की ख़बर सामने आ रही है। हल्द्वानी के कमुलावगांजा क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या क जजर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक रामलीला मंचन के दौरान उमेश नैनवाल नाम के शख्स को उनके चचेरे भाई ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में घायल उमेश को रामलीला में मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारकर उमेश की हत्या कर दी है जो कि अभी मौके से फरार बताए जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है। मृतक उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से अधिवक्ता हैं।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close