वाराणसी/उत्तरप्रदेश

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर वाराणसी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। यूपी पुलिस एसआई एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा के मद्देनजर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने 14 और 15 मार्च को विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा देने और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किया जाएगा।

इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

जारी एडवाइजरी के अनुसार 14 और 15 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजघाट पुल और पड़ाव चौराहे से सूजाबाद और राजघाट की ओर जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इससे परीक्षा के दौरान ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

कई वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट

यातायात पुलिस के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर और मैदागिन चौराहे की ओर जाने वाले टेंपो, ट्रैवलर और अन्य चार पहिया वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को लकड़ीमंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा ताकि मुख्य मार्गों पर भीड़ कम हो सके।

मैदागिन की ओर भी रहेगा नियंत्रण

इसके अलावा जरूरत पड़ने पर विश्वेश्वरगंज तिराहे से भी चार पहिया वाहनों को मैदागिन चौराहे की ओर जाने से रोका जा सकता है। यह व्यवस्था विशेष रूप से परीक्षा के समय लागू की जाएगी ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ट्रैफिक पुलिस ने की सहयोग की अपील

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि परीक्षा समाप्त होने तक जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं ताकि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close