भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 जनवरी को जारी मतदाता सूची-दावे एवं आपत्तियाँ 6 फरवरी 2026 तक स्वीकार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 6 जनवरी को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची
नामों की जांच कर दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अपील
बिजनौर/नई दिल्ली।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कल दिनांक 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट संस्करण प्रकाशित किया जाएगा। आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र एवं बूथों की मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करें।

निर्वाचन आयोग ने विशेष रूप से उन मतदाताओं को सूची जांचने का आग्रह किया है, जिन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत अपने फॉर्म जमा किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके नाम मतदाता सूची में सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज हैं।
यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूट गया हो, या नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरणों में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार,
दावे एवं आपत्तियाँ 6 फरवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी।
प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क























