उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव मे शामिल होने के लिए सी एम् धामी दिल्ली हुए रवाना

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं। रविवार देर शाम दिल्ली रवाना होने के बाद, आज सोमवार को उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो रही है। वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के लिए मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं और पूरी संभावना है कि उन्हें निर्विरोध पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो 46 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री धामी का इस महत्वपूर्ण समय पर दिल्ली पहुंचना न केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि उत्तराखंड के आगामी संगठनात्मक ढांचे और चुनावी रणनीति पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के संकेत भी देता है। कल यानी 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। नए अध्यक्ष के चयन के साथ ही भाजपा आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2029 की तैयारियों के लिए अपनी नई टीम का गठन कर सकती है। मुख्यमंत्री धामी की इस सक्रियता को राज्य के विकास कार्यों और संगठन में समन्वय के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close