रामनगर उत्तराखण्ड

भाजपा नेता हेम जोशी के घर तेंदुए की दस्तक, क्षेत्र मे दहशत का माहौल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, जिले भर में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामनगर के किशनपुर छोई क्षेत्र में देर रात एक तेंदुए ने पूर्व प्रधान भगवती जोशी और वरिष्ठ भाजपा नेता हेम जोशी के आवासीय परिसर में धावा बोल दिया। तेंदुए ने आंगन में बैठे पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया और उसे उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। यह पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर ही मौजूद थे। अचानक कुत्ते की चीख सुनकर जब तक लोग बाहर आए और कुछ समझ पाते, तब तक तेंदुआ शिकार लेकर ओझल हो चुका था। सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद घटना की पुष्टि हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर न निकलने और पालतू जानवरों को सुरक्षित बाड़े में रखने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नाइट गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यदि आवाजाही जारी रही, तो पिंजरा लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी। स्थानीय निवासी किशनपुर छोई और आसपास के गांवों में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से बेहद चिंतित हैं। नैनीताल जिले में पिछले एक महीने के भीतर वन्यजीवों के हमले की यह पांचवीं बड़ी घटना है। तीन दिन पहले रामनगर में बाघ ने एक युवक को मार डाला और शव को 2 किमी जंगल के भीतर घसीट ले गया। 22 दिन पहले धारी ब्लॉक के दीनी तल्ली में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। 17 जनवरी को रामनगर क्षेत्र में ही बाघ के हमले में एक अन्य युवक की जान चली गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से रामनगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रें में लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आदमखोर होते वन्यजीवों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close