प्रशासन की लापरवाही या हादसे का इंतज़ार..? धामपुर हुसैनपुर में ‘मौत का सांड’ बना खुला खतरा
प्रशासन की लापरवाही या हादसे का इंतज़ार? धामपुर हुसैनपुर में ‘मौत का सांड’ बना खुला खतरा
धामपुर/बिजनौर | आईरा न्यूज़ नेटवर्क
धामपुर हुसैनपुर में एक आवारा सांड ने पूरे गांव को दहशत के साए में जीने को मजबूर कर दिया है। बुजुर्ग घरों से निकलने में डर रहे हैं, बच्चे गलियों में खेलने से कतरा रहे हैं—और प्रशासन मानो गहरी नींद में सोया हुआ है।
@CdoBijnor प्रशासन सो रहा या हादसे का इंतज़ार?
धामपुर हुसैनपुर में ‘मौत का सांड’ खुलेआम घूम रहा-बुजुर्ग और बच्चे दहशत में! @bijnorpolice
बार-बार शिकायत के बावजूद न ग्राम प्रधान जागे,न सचिव,न प्रशासन। @dmbijnor
क्या किसी की जान जाने के बाद होगी कार्रवाई? #बिजनौर #प्रशासन_जागो
ग्रामीणों के अनुसार, यह सांड कई बार आक्रामक हो चुका है और लोगों पर हमला करने की कोशिश कर चुका है। हर दिन एक नए हादसे की आशंका के साथ गांववासी अपनी जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। सवाल उठता है—क्या प्रशासन किसी की जान जाने का इंतज़ार कर रहा है? @CdoBijnor प्रशासन सो रहा या हादसे का इंतज़ार?
धामपुर हुसैनपुर में ‘मौत का सांड’ खुलेआम घूम रहा-बुजुर्ग और बच्चे दहशत में! @bijnorpolice
बार-बार शिकायत के बावजूद न ग्राम प्रधान जागे,न सचिव,न प्रशासन। @dmbijnor
क्या किसी की जान जाने के बाद होगी कार्रवाई? #बिजनौर #प्रशासन_जागो
https://x.com/i/status/2038846262074909002
ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को मौखिक शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न कोई टीम आई, न कोई पकड़ने की कोशिश—सिर्फ आश्वासन और चुप्पी!
यह लापरवाही नहीं, बल्कि आपराधिक उदासीनता है?
अगर कल कोई बच्चा या बुजुर्ग इस सांड का शिकार होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
ग्राम प्रधान?
ग्राम सचिव?
या पूरा प्रशासनिक तंत्र?
वही ग्रामीणों का कहना है कि
तत्काल सांड को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए
लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो
पशु नियंत्रण की स्थायी व्यवस्था लागू की जाए
यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि प्रशासन की संवेदनहीनता का आईना है… अब भी नहीं जागे तो देर हो जाएगी!




























