बाजपुर उत्तराखण्ड

प्रतिबंधित वन्य जीव के मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बाजपुर / उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,, बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र में प्रतिबंधित वन्यजीव चीतल के मांस की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मौके से 13 किलो से अधिक कच्चा मांस बरामद किया गया, जबकि एक आरोपी जगत सिंह मौके से फरार हो गया। दो अन्य अभियुक्तों को मौके पर ही पकड़ लिया गया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी (वन सुरक्षा) किरण शाह के निर्देश पर की गई।


वन विभाग की टीम ने संबंधित घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित चीतल का मांस बरामद किया। फिलहाल बरामद मांस को जप्त कर वन अभिरक्षा में लिया गया है तथा इसे बन्नाखेड़ा राजि वन क्षेत्राधिकारी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्य जीवों के अवैध शिकार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जल्द ही फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी जाएगी।

** कार्यवाही करने वाली टीम

*अशोक कुमार टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी
*विपिन चंद्र पडलिया, वन दरोगा
*रघुवर सिंह रजवार,
*वन आरक्षी मुराद अली
*अजय रावत, चालक
प्रमुख रूप से शामिल रहे।
वन विभाग ने जनता से अपील की है कि वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close