अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान को अर्ली वार्निंग और एयर कंट्रोल विमान मिलना भारत के लिए चिंता का सबब

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पाकिस्तान को एक बार फिर चीन से आधुनिक हथियार मिलने जा रहे हैं। खासतौर से अर्ली वार्निंग और एयर कंट्रोल विमान पाकिस्तान को मिल सकता है। पाकिस्तान और चीन के बीच हथियार खरीद पर बात चल रही है। इसमें पाकिस्तान को चीन में बना शानक्सी KJ-500 अर्ली वार्निंग और एयर कंट्रोल (AEW&C) विमान मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान को अर्ली वार्निंग और एयर कंट्रोल विमान मिलना भारत के लिए चिंता का सबब हो सकता है। इससे पाकिस्तान की एयरफोर्स की ताकत में इजाफा होगा।

मलेशिया के डिफेंस न्यूज पोर्टल डिफेंस सिक्योरिटी एशिया के अनुसार, चीनी और पाकिस्तानी अधिकारियों ने जून 2025 में इस विमान के लिए औपचारिक बातचीत की थी। KJ-500 चीन के व्यापक रक्षा पैकेज का हिस्सा होगा। यह PAF (पाकिस्तान वायु सेना) की निगरानी कवरेज का विस्तार करेगा और एकीकृत युद्ध प्रबंधन में उसकी मदद करेगा। भारत के साथ किसी भी संकट की स्थिति में निर्णय लेने की अवधि को कम करने में सक्षम है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button