उत्तराखंड

धार्मिक आयोजन में से किशोरी को उठा ले गए 5 किशोर ,किया दुष्कर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

खटीमा /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,खटीमा के निकट के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपित भी नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
खटीमा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ 13 अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पांच नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को रुद्रपुर स्थित किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। खटीमा विकासखंड के एक गांव में 13 अक्तूबर को धार्मिक आयोजन था, जहां 14 वर्षीय एक किशोरी भी गई थी। इसी दौरान बाइक पर उसका सहपाठी किशोर उसे मिला। जान-पहचान होने के कारण वह उसकी बाइक पर बैठ गई। बाइक सवार किशोर उसे जबरन गांव के आम के बाग में ले गया, जहां आरोपी के चार साथी भी मौजूद थे।आरोप है कि पांचों किशोरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार रात पांचों आरोपी किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार देर शाम चकरपुर क्षेत्र से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने पाचों को रुद्रपुर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। कोतवाल मनोहर सिंह ध्यानी ने बताया कि पांचों आरोपी बाल संरक्षण गृह भेजे जाएंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button