काशीपुर-उत्तराखण्ड़

द्रोणा सागर में लगे पिंजरे में फंसा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,द्रोणा सागर से आज सुबह एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक और तेंदुआ फँस गया। सुबह पिंजरे में तेंदुआ दिखने के बाद आसपास के लोगों ने चैन की सांस ली।
लगभग 10–15 दिन पहले क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने यहाँ पिंजरे लगाए थे। लगातार गश्त और निगरानी के बीच आज विभाग को एक और सफलता मिली है। मौके पर पहुंचे पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग कर रही थी।
सूत्रों का कहना है कि टीले के भीतर अब भी करीब 4 से 5 तेंदुओं के होने की आशंका है। इसी वजह से वन विभाग ने इलाके में सुरक्षा और निगरानी को और सख्त कर दिया है, ताकि शेष तेंदुओं को भी सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।
तेंदुए के भय के चलते लोग रात में बाहर निकलने से बच रहे थे, लेकिन लगातार हो रही सफल पकड़ के बाद अब स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना लौट रही है। पकड़े गए तेंदुए की मेडिकल जांच के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
अभी द्रोणा सागर क्षेत्र में वन विभाग का अभियान जारी है और टीमें पूरी तरह सतर्कता के साथ तैनात हैं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close