थाना फूलपुर पुलिस द्वारा डरा-धमकाकर दुष्कर्म, जेवरात व रुपये छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

आज दिनांक 13.03.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर हाईवे बाईपास के पास से थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 0077/2026, धारा 64(1), 352, 351(3), 308(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मंजीत यादव उर्फ रामू यादव पुत्र स्व० मदनलाल, निवासी ग्राम कठिरांव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दिनांक 11.03.2026 को थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के अनुसार अभियुक्त द्वारा किसी प्रकार वादिनी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद अभियुक्त ने वादिनी को उसके आपत्तिजनक फोटो/वीडियो दिखाकर उन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी तथा इसी भय का लाभ उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
अभियुक्त द्वारा उक्त फोटो/वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वादिनी के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा समय-समय पर उससे जेवरात व रुपये भी ले लिए गए। साथ ही गाली-गलौज करते हुए वादिनी के पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
























