बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराज़गी, सीएमओ को तत्काल सुधार के निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराज़गी, सीएमओ को तत्काल सुधार के निर्देश
बिजनौर | 19 जनवरी, 2026 — जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज अपराह्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मनगरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाहेड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई व्यवस्था, प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति की गंभीर कमियाँ पाई गईं।

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में तत्काल प्रभाव से स्वच्छता, विद्युत एवं जलापूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मनगरी में उपस्थिति पंजिका की जांच में पाया गया कि सीएचओ वैशाली चौधरी पिछले तीन दिनों से अनुपस्थित हैं। साथ ही एसएलए मिथिलेश वर्मा एवं स्टाफ नर्स दीक्षा शर्मा भी अनुपस्थित पाई गईं। इस संबंध में सीएचसी में कार्यरत फार्मेसिस्ट अख़लाक़ अली ने बताया कि संबंधित स्टाफ निकटवर्ती ग्राम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं दे रहा है।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी, पानी की आपूर्ति के अभाव तथा विद्युत व्यवस्था की कमी पर गंभीर आपत्ति जताते हुए सीएमओ को निर्देशित किया कि इन मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। निरीक्षण में यह भी संज्ञान में आया कि चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कौर, जिनकी ड्यूटी सप्ताह में तीन दिन निर्धारित है, नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं और केवल एक दिन ही आती हैं, जिससे मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
अपर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता के कारण भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं का लाभ आमजन तक समुचित रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए तथा आवश्यकतानुसार स्टाफ की नियुक्ति/सम्बद्धीकरण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close