काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चेती मेला क्षेत्र मे दो लेपर्ड की चेहल कदमी से लोगों मे दहशत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,द्रोणा सागर टीला चैती इलाके में दो तेंदुओं की मूवमेंट देखे जाने से स्थानीय लोगों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। जिस इलाके में तेंदुए देखा गया हैं, उसी के पास जल्द ही उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यहां बता दे की शहर के द्रोणा सागर टीले से सटे चैती इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात स्थानीय लोगों ने दो तेंदुओं की मूवमेंट देखी। बता दे की चेती मेले के पास स्थित ब्लॉक ऑफिस के सामने वाली गली में दो तेंदुए घूमते हुए नजर आए। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में रहने वाले लोगों मैं भय व्याप्त है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर देखी गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि देर रात दो तेंदुए सड़क और आसपास के क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची, लोग काफी डर गए और उन्होंने रात के समय घरों से बाहर निकलना कम कर दिया। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि जिस जगह तेंदुओं की मूवमेंट देखी गई है, उसी के पास चैती ग्राउंड स्थित है, जहां जल्द ही उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला शुरू होने वाला है।इस मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में तेंदुओं की मौजूदगी से मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने बताया कि इलाके में काफी समय से झाड़ियों और घास की ठीक से सफाई नहीं हुई है। इसी कारण जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि तेंदुओं की मौजूदगी से आसपास रहने वाले लोग काफी डरे हुए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि वन विभाग को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए और तेंदुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजना चाहिए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ गई है। यहां यह भी बता दे की पूर्व में वन विभाग ने इस इलाके में पिंजरा लगाकर दो तेंदुओं को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया था। वन विभाग दोबारा से यहां पिंजरा लगाने की बात कर रहा है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close