उत्तराखंड

खाताधारको ने लगाया फाइनेंस कम्पनी पर लाखों ₹ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सितारगंज / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,क्षेत्र में एक कंपनी ने एफडी खाते खुलवाये। जिसमें 11 लोगों ने लाखों रुपए जमा किए। अब कंपनी बंद बतायी गयी है। 11 खाताधारकों ने कंपनी पर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रविता राणा पुत्री जीवन सिंह निवासी मझरा सिसौना ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वासुरी म्यूचुअल वैनीफिट इण्डिया लि0 जिसका हेड ऑफिस बीसलपुर जिला दृपीलीभीत यूपी में है। जिसका चौयरमैन अजय गंगवार बीसलपुर है। राजेन्द्र प्रसाद फिल्ड मार्केटिंग एजेन्ट जो कि राजकुमार गंगवार एमडी बीसलपुर, गीता देवी डायरेक्टर बीसलपुर से मिलकर सितारगंज में पांच जून 2023 को सितारगंज मे कम्पनी की शाखा शुरू की । कंपनी ने स्थानीय लोगों के दैनिक जमा धनराशि व एफी खाते खुलवाये। जिसमें रविता रानी ने 33400 व 36500 रुपये, सुमित मण्डल ने 34100 रुपये व 36500 रुपये, राम सिंह रावत ने 15050 व 36500 रुपये, विरेंद्र कुमार ने 4950 रुपये, धैर्य गुप्ता ने 13500 रुपये, एक अन्य ने 26800 व 36500 रुपये, सतपाल सिंह ने 18450 व 18250 रुपये, राजेन्द्र सिंह ने 18800 रुपये व 36500 रुपये, राजेश कुमार ने 29900 व 73000 रुपये, जीशान ने 15000 व 36500 रुपये, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने 24490 रुपये, रिजवान ने 24600, राजेश कुमार ने 150000 रुपये जमा कराये हैं। इसके अलावा भी तमाम लोगों के खाते खुलवाकर धनराशि जमा करायी। आरोप लगाया कि धनराशि वापस मांगने पर एजेंट टालमटोल करता रहा। आरोप लगाया कि रकम हड़पने की मंशा है। पुलिस ने अजय गंगवार, राजेन्द्र प्रसाद, राजकुमार गंगवार, गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close