वाराणसी/उत्तरप्रदेश

एसआईआर कार्यों का निरीक्षण करने मंडलायुक्त पहुंचे सिसवाऐसे मतदाता जो ऑनलाइन सूची में अपना नाम नहीं देख सके हैं, वे बूथ पर जाकर अपना नाम देख लें और नाम न होने पर आपत्ति या फिर फॉर्म-6 भर सकते हैं: मंडलायुक्त

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नक़ी हैदर दानिश

वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के अन्तर्गत मंडलायुक्त एस राजलिंगम द्वारा विधान सभा पिंडरा के दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, सिसवा के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बी०एल०ओ०, बी०एल०ओ० सुपरवाइजर, ए०ई०आर०ओ० तथा ई0आर0ओ0 बूथ पर रहे।

मंडलायुक्त द्वारा भ्रमण के दौरान मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित स्थिति की जानकारी ली गयी तथा बी०एल०ओ० को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची में किसी मतदाता का फोटो अस्पष्ट हो तो सम्बन्धित मतदाता से अद्यतन पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ प्राप्त कर बी०एल०ओ० एप के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अनुरोध किया कि जिन मतदाताओं के नाम आलेख्य मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे फार्म – 6 एवं घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज सम्बन्धित बी.एल.ओ. को उपलब्ध कराकर आवेदन पत्र जमा करें। यदि उक्त मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो सम्बन्धित मतदाता फार्म -6 मय घोषणा पत्र ( अनुलग्नक – 4 ) के साथ निर्धारित प्रपत्र (नए मतदाताओं के लिए), फार्म – 7 ( मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु ) एवं फार्म – 8 मय घोषणा पत्र (अनुलग्नक–4) (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें।

उक्त के अतिरिक्त मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म – 6, फार्म – 8 घोषणा-पत्र सहित निर्धारित प्रपत्र एवं फार्म – 7 भकर सबमिट कर सकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा समेत निर्वाचन से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close