अपराधउत्तरप्रदेश

एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी उझानी डा0 देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना मूसाझाग मय पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 13.03.2026 को थाना मूसाझाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/26 धारा 103(1)/309(6) BNS के अभियुक्त अजय प्रताप सिह पुत्र राजेश कुमार सिह नि0ग्राम सैजंनी थाना मूसाझाग जिला बदायूँ की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल तमंचा बरामदगी के दौरान ग्राम मुडसैना के जगंल के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल तमंचा बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनाँक 12.03.2026 को समय लगभग 13.30 बजे थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अन्दर जाकर अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ द्वारा 02 अधिकारी 1- सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन निवासी बी-1/वृंदावन रेजिडेंसी बरेली उम्र 58 वर्ष व 2- हर्षित मिश्रा पुत्र सुशील कुमार उम्र 34 वर्ष को गोली मार दी जिसमें सुधीर गुप्ता तथा हर्षित मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु शीघ्र सीएचसी दातागंज ले जाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया गया । घटना के सम्बन्ध में वादी जीशान अंसारी, एच.पी.सी.एल प्लान्ट कर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 48/26 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस बनाम अजय प्रताप सिंह पंजीकृत किया गया।

आज दिनाँक 13.03.2026 को थाना मूसाझाग पर पजीकृंत मु0अ0स0-48/26 धारा 103(1)/309(6) बीएनएस मे नामजद अभि0 अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह नि0ग्राम सैजंनी थाना मूसाझाग जिला बदायूँ द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि मैं एचपीसीएल प्लांट में वैंडर का कार्य करता था, एचपीसीएल प्लांट प्रबंधक सुधीर गुप्ता पुत्र दयाकिशन निवासी बी-1/वीरंदावन रेजिडेंसी बरेली उम्र 58 वर्ष व हर्षित मिश्रा पुत्र सुशील कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी मौहल्ला साहूकारा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत द्वारा मुझे नौकरी से निकाल दिया गया था और मेरे ऊपर थाने में मुकदमा भी लिखा दिया था, इसी कारण मैं दो तमंचे लेकर इन लोगों को मारने गया था। मैने इन दोनों को एक तमंचे से गोली मार दी और फिर उक्त तमंचा ग्राम मुडसैना के जंगल में छुपा दिया।

इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक थाना मूसाझाग मय हमराह पुलिस बल मय अभियुक्त के अभियुक्त अजय प्रताप सिंह की निशादेही पर तमंचे की बरामदगी हेतु ग्राम मुडसैना के जगंल मे गये जहाँ अपने द्वारा छिपाये हुये तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जो का0 ओमबीर सिंह के बाये हाथ में जा लगा, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई जिससे अभि0 के दोनो पैरो में गोली लगी लगने से घायल है गया। दोनों घायलो मजरुब का0 व अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है। बरामदगी व गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक –
ग्राम मुडसैना के जंगल में, दिनांक 13.03.2026 को

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ

विवरण बरामदगी –
एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो खोखा कारतूस

आपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 211/16 धारा 447 भादवि थाना हजरतपुर
मु0अ0सं0 16/26 धारा 121(1),126(2),351(2) भा0न0सं0 थाना मूसाझाग
मु0अ0सं0 48/26 धारा 103(1),309(6) भा0न0सं0 थाना मूसाझाग

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close