उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित, 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् कार्यालय, रामनगर (नैनीताल) में सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई।

परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 21 फरवरी, 2026 से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 को सम्पन्न होंगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 16 जनवरी, 2026 से 15 फरवरी, 2026 के मध्य सम्पादित की जायेगी।
बैठक में परिषद् के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती, सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।























