अपराधउत्तरप्रदेश

अनुमानित कीमत ₹ 2 लाख 50 हजार के अवैध गांजा के साथ शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, 05.085 किलो ग्राम अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद —

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow



अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 11.04.2026 थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर इको स्पोर्ट कार वाहन संख्या UP 63 AE 0884 सवार मनीष सिंह उर्फ लल्ला पुत्र स्व0 मनिराम निवासी ग्राम कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05.085 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹ 2 लाख 50 हजार) व परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-80/2026 धारा 8/20/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
मनीष सिंह उर्फ लल्ला पुत्र स्व0 मनिराम निवासी ग्राम कोलना थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
बरामदगी विवरण —
05.085 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹ 02 लाख 50 हजार)
गांजा परिवहन में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार वाहन संख्या UP 63 AE 0884 बरामद ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-80/2026 धारा 8/20/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ मय पुलिस टीम थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button