वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बुजुर्गों के लिए आशा की किरण बनी ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’,करौंदी में सहायक उपकरणों का वितरण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- भारत सरकार की महत्वपूर्ण ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत शनिवार को करौंदी क्षेत्र स्थित महामना पुरी कॉलोनी में आयोजित शिविर में पात्र बुजुर्गों को आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए जरूरी उपकरण भेंट किए गए | करौंदी वार्ड पार्षद श्याम भूषण शर्मा के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित शिविर में बतौर मुख्य अतिथि दिव्यांग प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी,प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की मंशा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है और वयोश्री योजना बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है |

इस पूरे आयोजन की अगुवाई वार्ड संख्या 33 (करौंदी) के पार्षद श्याम भूषण शर्मा (पिंटू) द्वारा की गई | पार्षद ने बताया कि एलिमको के सहयोग से आयोजित इस शिविर में उन बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है | वितरण शिविर के दौरान बुजुर्गों को चलने-फिरने और दैनिक दिनचर्या में सहायक आधुनिक उपकरण प्रदान किए गए |

उपकरण पाकर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार के साथ-साथ स्थानीय पार्षद का आभार व्यक्त किया बुजुर्गों का कहना था कि इन उपकरणों की मदद से अब वे बिना किसी सहारे के अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे |

शिविर में मुख्य रूप से ​मृत्युंजय सिंह उर्फ बब्बू,अनिल सिंह,सुरेंद्र प्रजापति,धीरेंद्र सिंह,सतेंद्र सिंह,मनोज पटेल,सुपरवाइजर अभिषेक तिवारी एवं अन्य लोग मौजूद थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close