AIRA NEWS NETWORK – युवा मित्र मंडल धामपुर का प्रतिनिधि मंडल तहसील समाधान दिवस में जिला अधिकारी जी से मिला व धामपुर कैम इंटर कॉलेज के निकट बने हुए 100 वर्षों से अधिक प्राचीन नंदू वाला कच्चे पिंड स्थल को पक्का सीमेंटेड बनवाने के संबंध में ज्ञापन दिया व अवगत कराया की कैम इंटर कॉलेज धामपुर के पास एक नंदू वाला कच्चा पिण्डस्थल है लेकिन युवा मित्र मंडल धामपुर उसे पक्का सीमेंट बनवाने की मांग कर रहा है काफी बार उप जिलाधिकारी धामपुर को ज्ञापन देकर व धरना देकर अवगत करा दिया है।
लेकिन हमारी मांग पूरी नही हो रही है युवा मित्र मंडल ने उपजिलाधिकारी जी के समक्ष यह बात भी रखी कि ऐसा हो सकता है कि उस जगह को कोई कब्जाने का प्रयास कर रहा है जिससे वह इस नेक कार्य मे अर्चन दाल रहा है मित्र मंडल ने बताया कि काफी वर्षो से परम्परागत जगह पर पिंड बदले जाते है लेकिन समस्या यह है कि बरसात के दिनों में कीचड़ पानी मे ही अर्थी को रखना पड़ता है जिससे जनता को काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है मित्र मंडल ने कहा कि जनता की इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
उपजिलाधिकारी जी ने आश्वाशन देते हुए कहा कि जल्दी इस समस्या का समाधान किया जाएगा, ज्ञापन देने वालो में संयम जैन ,नमन जैन , वीरेंद्र पुष्पक , प्रयास शर्मा , दीपांशु शर्मा ,तपिश शर्मा , अक्षत रस्तोगी ,आदि दर्जनों युवा मित्र मंडल धामपुर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमित शर्मा की रिपोर्ट


















