उत्तरप्रदेशकन्नौज-उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

कर्मचारियों की मिली भगत से एक ही नाम पर बने दो आवास !!

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने sdm सौपा शिकायती पत्र।

कर्मचारियों की मिली भगत से एक ही नाम पर बने दो आवास ।

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

छिबरामऊ/कन्नौज। भारतीय किसान युनियन (बलराज)के पदाधिकारियों ने आज उप जिलाधिकारी छिबरामऊ को शिकायती पत्र सौपते हुए कार्यवाही की मांग की उन्होंने पत्र में लिखते हुए कहा, नगर पालिका छिबरामऊ वार्ड-2 बहवलपुर में रेखा पत्नी विमलेश नागर ने गलत तरीके से प्रधान मंत्री आवास योजना दूसरी काशीराम आवास योजना से ली है जांच होने पर दो कालोनी पाई गई, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है, डूडा विभाग कर्मचारी धीरज कुमार अभी भी चार्ज लिए हैं। डूडा अधिकारी (पीoओo) लगातार बचाने में लगे हैं। और इस भृष्टाचार में लिप्त नगर पालिका कर्मचारी, लेखपाल, अन्य, ने निजी लाभ के लिए एक व्यक्ति को दो दो आवास दिला दिये,
भारतीय किसान युनियन (बलराज)के पदाधिकारियों ने सभी भृष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की, तथा रेखा पत्नी विमलेश के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की और चेतावनी देते हुए कहा की अगर 7 दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो छिबरामऊ तहसील में बड़ा धरना प्रदर्शन होगा।

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close