अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

RPF रेलवे इंस्पेक्टर का चला अभियान – ऑपरेशन आहट

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

श्रीमान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री देवांश शुक्ला, लखनऊ मंडल महोदय के द्वारा गठित टीम प्रभारी निरीक्षक /रेलवे सुरक्षा बल/ वाराणसी के सुपरविजन में आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार यादव हमराह हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुशवाहा ,महिला कांस्टेबल सोनिया ,कांस्टेबल/CIB RPF/वाराणसी सतीश यादव एवम् एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के सहायक परियोजना अधिकारी बचपन बचाओ/ वाराणसी श्रीमती चंदा गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर मुखबिर खास की सूचना पर गाड़ी संख्या 15636 ओखा द्वारका एक्सप्रेस को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चेक करते हुए वाराणसी की तरफ आ रहे थे दौराने चेकिंग गाड़ी के जनरल कोच से तीन नाबालिक बच्चे डरे सहमे हालत में दो पुरुषों के साथ देखा गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बच्चों से बात करके ज्ञात हुआ कि इसमें से दो बच्चे किशनगंज बिहार से भावनगर अहमदाबाद के लिए ले जाए जा रहे थे तथा एक नाबालिक बच्चा कटिहार से धोलका अहमदाबाद में बाल मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। पूछने पर तीनों बच्चों ने अपना नाम कृष्णा सिंह पुत्र सागर सिंह उत्तर दिनाजपुर ,पश्चिम बंगाल तथा राहुल चंद्र सिंह पूर्व पुत्र परेश चंद्र सिंह उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल तथा मोहम्मद शाहनवाज पुत्र अस्मत निवासी पूर्णिया बिहार का होना बताया गया मौके पर पकड़े गए दोनों बाल तस्करों का नाम पता
शंभू सिंह पुत्र स्वर्गीय कुशल चंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी दक्षिण सतलिया थाना इस्लामपुर ,जनपद उत्तर दिनाजपुर ,पश्चिम बंगाल

मोहम्मद नजरुल आलम पुत्र मंसूर जहां उम्र 25 वर्ष निवासी छोटी भंसार थाना भवानीपुर ,जनपद पूर्णिया, बिहार
का होना बताया। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को बाल मजदूरी के लिए ले जा रहे थे जहां पर उन्हें 14 घंटा लगातार काम करने के बदले ₹8000 से ₹10000 मिलता है। दोनों बाल तस्करों को आरपीएफ वाराणसी के द्वारा रोका गया तथा गाड़ी को पुनः चेक किया गया तो पांच बच्चे और मिले । जिनके साथ कोई नहीं था। पांच बच्चों का नाम राना कुमार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी कटिहार, बिहार
पवन पुत्र अशोक निवासी कटिहार, बिहार
फूलचंद पुत्र कूलरम निवासी कटिहार, बिहार
रूपेश कुमार पुत्र संतोष मलिक निवासी कटिहार ,बिहार
शादाब पुत्र इरशाद निवासी रुपौली पूर्णिया ,बिहार होना बताया गया। सभी बच्चों को उनकी सुरक्षा को देखते हुए सकुशल चाइल्डलाइन वाराणसी को सुपुर्द किया गया। दोनों बाल तस्करों को वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस थाना को वास्ते अग्रिम कार्रवाई सुपुर्द किया गया। इसके बाबत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कमिश्नरेट वाराणसी के द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1/26 अंतर्गत धारा 143(5) BNS पंजीकृत किया गया है। जिसकी जांच उप निरीक्षक निकिता सिंह,AHTU वाराणसी पुलिस के द्वारा की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में आज कुल आठ बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को उनकी बेहतर जीवन की सुरक्षा के लिए ट्रेन से उतारकर सुपुर्द किया गया है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close