नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव संबंधित मीटिंग का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जनाब राशिद हुसैन साहब की अध्यक्षता व जिला महासचिव चौधरी आदित्य वीर सिंह के संचालन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें ज़िला पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से नूरपुर के विधायक माननीय नईम उल हसन साहब पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश जी पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान जी नजीबाबाद के विधायक हाजी तस्लीम अहमद साहब के प्रतिनिधि नितिन कश्यप जी उपस्थित रहे बैठक में जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन साहब ने आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जनपद के सभी विधानसभा अध्यक्ष से अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमेटियों का गठन नए सिरे से करने का निर्देश दिया बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में भारी अंतर है।

वह दोगली नीतियों पर चलती है। कालाधन खात्मे के नाम पर उसने नोटबंदी के समय सभी को लाइन में लगा दिया और फिर विशेषज्ञों की चेतावनी की उपेक्षा कर कोरोना की दूसरी लहर में तड़प-तड़प कर हजारों मौतें हो गई। विकास का झूठा सपना दिखाया जिसकी अब पोल खुल चुकी है। जनता भाजपा से निजात पाने के लिए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा आंकड़ों की बाजीगरी से लोगों के बहकाने और इस तरह अपना मुंह छुपाने की असफल कोशिश कर रही है। यह कैसे सम्भव हो सकता है कि 31 मार्च 2021 तक के कोरोना काल के 9 महीनों में उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में नगर निगमों ने 4591 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जबकि सरकारी आंकड़ों में 243 मौतें दिखाई गई हैं।

बैठक मे बोलते हुए ज़िला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि अपनी कुनीतियों से भाजपा ने विकास की राजनीति को मटियामेट कर दिया है। उसकी विध्वंस की राजनीति से लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने प्रश्नचिह्न लगा है। उसका कथित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद गुमराह करने का पुराना हथकंडा है। वस्तुतः भाजपा ने प्रदेश में गत साढ़े चार साल में कुछ काम नहीं किया। उसके पास गिनाने को एक भी काम नहीं है। भाजपा ने बस समाज को बांटने वाली राजनीति को ही अपनाया है और उसे ही बढ़ावा दिया है।

वह नफरत फैलाती है जबकि समाजवादी पार्टी सद्भाव और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी की सरकार में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है। इस अवसर पर कमरुल इस्लाम सतपाल सिंह राधा सैनी सत्यवीर यादव शमशाद अंसारी संसार चौधरी मोहम्मद उस्मान सिकंदर कस्सार ओमपाल कश्यप शेख जाहिद महमूद कस्सार नईम मकरानी उदल सिंह चौहान बहादुर अंसारी नसीम राणा अखलाक पप्पू डॉक्टर शहबाज़ डॉ0इरफान मलिक व अहमद खिज़र खान आदि उपस्थित रहे!

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button