CMS स्कूल के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

लखनऊ।मंगलवार को कृष्णानगर स्थित CMS स्कूल के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले शातिर अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 20 जनवरी 2026 को रात करीब 00:27 बजे CMS स्कूल कृष्णानगर के गेट नंबर-2 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका और फरार हो गया। दर्ज प्राथमिकी वादी पवन गोसाई की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0-0038/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 326 छ आगजनी विस्फोटक पदार्थ से क्षति पहुँचाना के मामले में दर्ज किया गया था एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता देखते हुए दो पुलिस टीम और सर्विलांस सेल को लगाया गया था जिसमें राजदीप शुक्ला 25 वर्ष पुत्र कुलदीप कुमार शुक्ला निवासी F-59, राजाजीपुरम, लखनऊ पुलिस ने मंगलवार 20 जनवरी 2026 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर रही है और घटना के पीछे के विस्तृत कारणों की गहन जांच की जा रही है।






