AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के नजीबाबाद में बनी टंकी पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से चढ़ा युवक घटनास्थल पहुंची स्थानीय पुलिस जीआरपी पुलिस और वन विभाग की टीम और फायर सर्विस टीम ने 6 घंटे रेस्क्यू कर युवक को नीचे उतारा और सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के आदर्श नगर रेलवे कॉलोनी की पानी की टंकी पर आत्महत्या के उद्देश्य से ग्राम कामगारपुर निवासी कपिल चढ़ गया। आसपास के लोगो ने इस की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह नजीबाबाद के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम,वन विभाग,जीआरपी, आरपीएफ सहित कई टीमों ने पानी की टंकी के नीचे जाल बिछा कर अग्निशमन के विजय जाबाज सिपाही को ऊपर भेजा लगभग 6 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को पानी की टंकी से सकुशल नीचे उतारकर और सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


















