नजीबाबाद : भाजपा के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
नजीबाबाद – भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल के कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह का किया जोरदार स्वागत! इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में लीना सिंघल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मलकीत सिंह और सभी कार्यकर्ताओं से मिल जुलकर 2022 मिशन के आगामी विधानसभा चुनाव में मिल जुलकर कार्य करने का आह्वान किया! लीना सिंघल ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका भरोसा के सिद्धांत पर कार्य कर रही है!
सभी योजनाएं बिना भेदभाव के सभी के लिए लागू हैं, अपने स्वागत से अभिभूत सरदार मलकीत सिंह ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का वायदा किया! वहीं दूसरी ओर भाजपा के नामी सभासद दीपक कुमार और जाहिद हुसैन ने अपनी टीम के साथ भाजपा पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया तथा दीपक कुमार ने भाजपा पार्टी जिंदाबाद सबका साथ सबका विकास के नारे भी लगाए!
इस मौके परमंडल अध्यक्ष जुगनेश चौधरी की अध्यक्षता और महामंत्री शिवम चौहान के संचालन में नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, महामंत्री अतुल रोहिला, वरिष्ठ नेता कलवा शेख मंसूरी, रमजान अहमद पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा कार्यकर्ता मोईन, अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री गायत्री निराला, जयपाल सिंह, जिला मीडिया, मित्तल सरदार वेदपाल जुनेजा, जसपाल सिंह हरेंद्र सिंह, सरदार गिन्नी, अमर दीप सिंह, प्रफुल वशिष्ठ जावेद अहमद, सुरेश राजपूत, सरदार रोबिन सिंह, सलमान अहमद, रहमान कुरेशी, शकील अहमद सुलेमान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















