उत्तराखंड
Trending
अयोध्या-बस्ती नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित बस सड़क के खड़े ट्रेलर से टकराने से बड़ा हादसा
गोंडा- आज अयोध्या-बस्ती नेशनल हाइवे पर इस्माइलपुर के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। अयोध्या से बस्ती की तरफ जाते वक्त यह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जिससे बस में सवार यात्री में दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सामान्य रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को छुट्टी दे दिया गया ।


















