हिंदू रक्षा सेना ने किरतपुर थाना प्रभारी सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित
AIRA NEWS NETWORK – हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजपाल सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या चौधरी श्रीमती सुनीता चौहान जिला उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को थाना प्रभारी के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया तथा इसी प्रकार पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा ईमानदारी से कार्य करने का उनसे आह्वान किया।
शुक्रवार दोपहर हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजपाल सिंह तथा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या चौधरी अपने अन्य सहयोगियों के साथ थाना किरतपुर पहुंचे तथा थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए हिंदू रक्षा सेना की ओर से उनका माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनसे इसी प्रकार पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करते रहने का आह्वान किया थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने हिंदू रक्षा सेना के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


















