बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

टीम मोदी सपोर्टर संघ का लक्ष्य प्रधानमंत्री की योजनाओं को सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – भाजपा,टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के पारस जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने संगठन के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा कर बताया कि मां भारती को विश्वगुरु बनाना, अखंड भारत बनाना, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कन्या भूर्ण हत्या रोकना, कुरीतियां, सामाजिक शोषण, पर्यावरण रक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, सामाजिक जागरूकता अभियान, गरीब बेसहारा लोगों की सहायता करना ही टीम मोदी सपोर्टर संघ का मुख्य उद्देश्य है और टीम मोदी सपोर्टर संघ पूरे भारत में सक्रिय है, जैसे दूसरी पार्टियों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी होती है।

उसी तरह टीम मोदी सपोर्टर में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी हैं,भारत के आधे से ऊपर राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्यादा जिलों के अध्यक्ष नियुक्ति हो गई है, एवं जो राज्य बचे हैं वह मैं धीरे-धीरे नियुक्तियां हो रही हैं, पूरे भारत में टीम सक्रिय रुप से कार्य कर रही हैं, इस टीम का पार्टी बनाना उद्देश्य नहीं है, टीम मोदी सपोर्टर का सविधान भी बनाया गया है जो सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण नियमों में रहकर कार्य करते हैं।

आप को मालूम हो कि टीम मोदी सपोर्टर संघ संगठन में आज टीम में 1 करोड़ के करीब सदस्य टीम में जुड़ चुके हैं। संगठन के और उद्देश्य निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना पर वार्ता कर कहा टीम सोशल मीडिया के जरिए लोगों की परेशानियां दूर कर रहे हैं, कई राज्यों में प्रशासन नाकाम रहा वहां टीम मोदी सपोर्टर ने काम करके दिखाया है, कई जगह बिजली न आना ,राशन कार्ड न मिलना, चोरी की घटना एवं ऐसी अनेक सी घटना है जो सोशल मडिया के जरिए उजागर कर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य रहे हैं।

साथ साथ महिलाओं की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को टीम भाजपा सपोर्टर सोशल मीडिया नेटवर्किंग के जरिए उजागर कर प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा महिलाओं को न्याय दिला रहे हैं, खास बात यह है कि निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं।


पारस जैन ने यही भी कहा कि उन्हें लखनऊ के सिरोजनी नगर टीम मोदी सपोर्टर संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय करन सिंह जी ने उन्हें राष्ट्र स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार करने कि जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह सच्ची निष्ठा लगन के साथ टीम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों समर्थन से उत्तर प्रदेश में भाजपा मिशन 2022 के आने वाले चुनावों के लेकर सक्रिय हैं उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष केवल जनता को गुमरहा कर देश तोड़ने का कार्य कर रहा है।

अबकी बार वर्ष 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा!(टीम मोदी सपोर्टर संघ) ने नरेंद्र मोदी जी की सच्चाइयों को पोस्ट एवं फोटो बनाकर अपनी टीम से सोशल मीडिया नेटवर्किंग के जरिए जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है, इस टीम का उद्देश्य नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना ही नहीं या भारत में BJP को विजय दिलाना ही नहीं बल्कि मां भारती को पुनः विश्वगुरु (सोने की चिड़िया) बनाना भी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button