AIRA NEWS NETWORK – कोरोना महामारी की लहर लगभग पूरी दुनिया में चल रही है, तथा इस महामारी से अब तक सैकड़ों जाने जा चुकी है! और दूसरी ओर सैकड़ों की तादात में मरीज अभी भी इस महामारी से पीड़ित अस्पतालों में लड़ रहे हैं। कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव संबंधित समय समय राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की जा रही है, जैसे मास्क का प्रयोग, 2 गज की दूसरी, अनावश्यक रूप से बाहर ना जाए, जनता कर्फ्यू एवं को वैक्सीन का टीकाकरण आदि किसी को देखते हुए आज कस्बा मंडावर के मोहल्ला मिरदा गान में जामा मस्जिद के पास वार्ड के सभासद शहजाद अहमद की बैठक में कोवैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय दोष का स्पेशल कैंप लगाया गया।
जिसमें सभी 45 एवं 45 से अधिक आयु वाले लोगों ने अधिक संख्या में कोविड-19 का टीकाकरण कराया, और लोगों को जागरूक किया वहीं दूसरी ओर नगर पालिका ई ओ मंडावर श्रीमती गार्गी त्यागी ने कस्बे की सभी जनता को जागरूक करते हुए कहा, समय पर टीकाकरण कराएं! और कोविड-19 जैसी महामारी से बचे लापरवाही ना करें! मास्क एवं 2 गज की दूरी का विशेष ध्यान रखें खुद भी टीकाकरण कराएं! और दूसरों को भी जागरूक करें समाचार लिखे जाने तक 95 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।


















