AIRA NEWS NETWORK – गोंडा आज कर्नलगंज कोतवाली पुलिस टीम नगर भ्रमण पर निकली हुई थी उन्हें मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की दो अभियुक्त जिनका नाम ननकू एवं गुड्डू है जो कि चोरी की दो मोटरसाइकिल को लेकर नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में है। इस पर कर्नलगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरी टीम के साथ बांसगां मोड़ पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्तों की जमा तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल ले तथा दो अवैध तमंचा भी बरामद किया गया।
इस पर कर्नलगंज पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 411 , 413, 414, 419, 420 एवं 467 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


















