मैनपुरी – जनपद के बेंवर विकासखंड के ग्राम पंचायत जोगा का है । जहा ग्रामीणों ने एकत्रित होकर रोजगार सेवक व प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया । यहां रोजगार सेवक में ग्राम प्रधान से मिलकर लाखों रुपए का फर्जी तरीके से घोटाला किया है ।
रोजगार सेवक मनोज यादव ने 2020 -21 में कच्चे काम का साढे 19 लाख रूपया निकाला। जिसमें कागजों में तो काम पूरा हो गया। लेकिन धरातल पर एक भी रुपए का काम नहीं हुआ। उसके बाद साडे ₹19 लाख रू पक्के काम के लिए निकाला गया । कागजों में सब काम हो गया मगर धरातल पर कुछ नहीं हुआ।
वही गमा देवी मंदिर से 20 मीटर का खरंजा ₹156000 निकाला गया। लेकिन खडंजा वैसे का वैसा ही बनाहुआ हैं। कोई भी बदलाव नही हुआ।एक ट्राली मिट्टी पड जाती तो भी ग्रामीणों को तसल्ली हो जाती है। राम अवतार सिंह के घर से विजेंद्र सिंह के घर तक खड़ंजा का ₹94000 निकाला गया। रुपये तो निकल गया लेकिन अभी तक नहीं बना खरंजा! ग्राम नगला बहोरि में तालाब की सफाई के नाम पर ₹50000 निकाला गया तालाब साफ ना हो सका। तालाव की स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। अधिकारियों से शिकायत की गई अभी तक जांच पूरी ना हो पायी।ऐसी न जाने कितनी ग्राम पंचायते है जहाँ पैसा तो निकाल लिया गया लेकिन काम अभी तक नहीं हुआ।


















