जौनपुर में ईद को लेकर अलर्ट: डीएम-एसएसपी का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जिलाधिकारी जौनपुर, दिनेश चन्द्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर नमाज को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण/पैदल मार्च किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं नमाज स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता, अनुशासन एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा आमजन से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता एवं अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।


















