करनाल-हरियाणा

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार (प्रिंस) बने हरियाणा पत्रकार संघ के करनाल जिलाध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार (प्रिंस) बने हरियाणा पत्रकार संघ के करनाल जिलाध्यक्ष

साथियों की सहमति से मिली जिम्मेदारी, निभाएंगे निष्ठा से – प्रिंस

करनाल, 6 जुलाई। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार (प्रिंस) को सर्वसम्मति से हरियाणा पत्रकार संघ की करनाल जिला इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया। यह प्रस्ताव निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप साहिल ने रखा, जिसका अनुमोदन पूर्व जिलाध्यक्ष कमल मिड्डा ने किया। उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद संघ के प्रदेशाध्यक्ष केबी पंडित ने राजकुमार (प्रिंस) के नाम की औपचारिक घोषणा की।

राजकुमार (प्रिंस) पूर्व में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं और वर्तमान में एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले संदीप साहिल ने हरियाणा विधानसभा में सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी के दायित्वों के चलते अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया, जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेशाध्यक्ष केबी पंडित ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए संघ की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने पत्रकार पेंशन योजना के नियमों को सरल बनाने की जरूरत बताई और इस विषय पर जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात का भरोसा दिलाया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रिंस ने कहा कि संघ की एकजुटता और वरिष्ठ साथियों के स्नेह से जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। पत्रकारों के हकों की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।

इस मौके पर सोमदत्त शर्मा (दैनिक जागरण), देव शर्मा (अमर उजाला), प्रवीन अरोड़ा (दैनिक ट्रिब्यून), कमल मिड्ढा (करनाल ब्रेकिंग न्यूज) समेत शहर के अनेक पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
संवाददाता: सुमरिन जोगी

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button