काशीपुर-उत्तराखण्ड़
ग्रीष्मकालीन छुट्टियां से पहले नैनी कान्वेंट स्कूल में हुआ पूल एवं फूड पार्टी का आयोजन

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, स्थानीय चैती मंदिर रोड स्थित नैनी कान्वेंट स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूर्व अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती इंद्रजीत कौर द्वारा स्कूल के सभी शिक्षार्थियों के लिए पूल पार्टी और फूड पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया सभी बच्चों ने पूल पार्टी और फूड पार्टी का भरपूर आनंद उठाया वहीं स्कूल के सभी शिक्षको ने भी छात्र-छात्राओं के साथ इस पार्टी का आनंद लिया ।
इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक गण ,अश्वनी प्रजापति, निधि शर्मा, बीना दुबे, सीमा, शिवा ,कल्पना, डोली, दीपांशी ठाकुर, निर्मल सती, नेहा, नीतू रौतेला, रुचि कुमारी, प्रीति रानी और शानीक सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे


















