ज़हर के सेवन से विवाहिता की मौत.पति सहित ससुराल जनों पर आरोप।

ज़हर के सेवन से विवाहिता की मौत.पति सहित ससुराल जनों पर आरोप।
स्योहारा।क्षेत्र के सहसपुर देहात निवासी एक विवाहिता की ज़हर के सेवन से मौत हो गयी.मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटना को दहेज हत्या बताया है।
मृतका के भाई नाजिम पुत्र कलाम निवासी गजरौला शिव थानां कोतवाली बिजनोर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बहन मनीषा की शादी 12 वर्ष पूर्व सहसपुर देहात निवासी अफसार पुत्र ताहिर से पूरे दान दहेज के साथ कि थी,जिसके बाद मनीषा के 5 बच्चे भी हुए हैं आरोप है कि मनीषा के साथ बरसो से अतिरिक्त दहेज के लिए मार पीट की जाती रही है बताया जा रहा है गुरुवार को भी पति अफसार, ससुर ताहिर जेठ राहिल,देवर शहनवाज ननद रोशन व शारिक पुत्र इशाक आदि ने हमसाज़ होकर पहले मनीषा को मारा पीटा व उसके बाद ज़हर देकर उसकी हत्या कर दी गयी है।
परिवार से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं


















