धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending
धामपुर-हरिद्वार रेलवे मार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत
AIRA NEWS NETWORK – धामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अलादीन भटपुरा निवासी रेनू पुत्र दयाराम सिंह का पुत्र पत्थर घिसाई का काम करता था आज सुबह वो अपने घर से काम पर निकला था रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था तभी मुरादाबाद की ओर से हरिद्वार की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिस की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रेनू के दो बेटी और एक माह का एक बेटा है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















