नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

जय प्रकाश अग्रवाल को कांग्रेस अनुशासन समिति का सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक बधाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया एवं विधि विभाग) के पूर्व प्रदेश सचिव अभिनव अग्रवाल एडवोकेट द्वारा एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थाई सदस्य, दिल्ली के पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य माननीय श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी को कांग्रेस की अनुशासन समिति का सदस्य बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी गई। तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी एवं केसी वेनुगोपाल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

चौक बाजार निवासी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व एआईसीसी सदस्य, नव मनोनीत सदस्य श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी के छोटे भाई गौरव अग्रवाल एडवोकेट ने बताया की श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी को कांग्रेस की अनुशासन समिति का सदस्य बनाए जाना हमारे जनपद बिजनौर के लिए बहुत ही गौरव की बात है। श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी नजीबाबाद के निवासी हैं और श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी को कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति का सदस्य बनाया जाना जनपद बिजनौर के लिए बहुत ही गर्व का विषय है।श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक है।

श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी को अनुशासन समिति का सदस्य बनाए जाने से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी व आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऑनलाइन मीटिंग में नूरपुर के संभावित प्रत्याशी गौतम सिसोदिया, मीनू गोयल, कुणाल गांधी एडवोकेट, शारिब अंसारी एडवोकेट, फराज हुसैन एडवोकेट, शाही अराफात, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, मोहित प्रजापति, जिब्रान खान एडवोकेट, विवेक देशवाल, तुषार अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, हिफजुर्रहमान, शीतल चौहान, तनुज चौहान, ज़ैद बिन मेहताब, आलोक त्यागी, नईमुल अख्तर, नदीम फारुकी, बिलाल अहमद, वसीम, शुएब आलम, इमरान अंसारी, रिहान, सलीम, ललित गुप्ता, विकास अग्रवाल आदि रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button