वाराणसी/उत्तरप्रदेश

95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चला स्वच्छता अभियान एवं हुआ पौध रोपड़

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी । आज विश्व वेटलैंड दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर से लेकर घाट की स्वच्छता कीगयी जिसमें मुख्य अतिथि सी आर पी एफ 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमान्डेंट राजेश्वर बालापुरकर एवं अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमा कान्त सिंह मिन्टू जी रहे, गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह ने सी आर पी एफ 95बटालियन के जवानों,सृजन सामाजिक विकास न्यास के सदस्यों एवं साधु-संतो तथा ग्रामीणो को स्वच्छता जागरूकता की शपथ दिला कर जन जन को प्रेरित किया, मुख्य अतिथि महोदय ने कहा इसमें जन जन की भागीदारी नितांत आवश्यक है, अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख ने सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की सराहना करते हुए कहा मैं जब ऐसे नेक कार्यों हेतु बुलाया जाऊगा सदैव ऐसे लोगों का पूरा सहयोग करुंगा जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय जिम्मेदार अजय मिश्रा जी , आत्माराम साहनी, पुजारी गिरी जी फारेस्ट रेंजर दिवाकर दूबे, डिप्टी रेंजर ,सीआरपीएफ के साथ टीम के साथ प्रवीण सिंह पी आर ओ आरपीएफ बीएलडब्लू से चंदन राय आदि ने भागीदारी कर प्रोग्राम को सफल बनाया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close