70वें रेल सप्ताह पुरस्कार में वाराणसी मंडल को आठ कार्यकुशलता शील्ड एवं 11 कर्मचारियों विशिष्ट सेवा पुरस्कार

वाराणसी :- गोरखपुर रेलवे प्रेक्षागृह में 19 फरवरी 2026 गुरुवार को आयोजित 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह वर्ष-2024-25 में महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर द्वारा वाराणसी मंडल पर संरक्षा,सुरक्षा,समय पालन,दुर्घटना बचाने, रेल राजस्व वृद्धि सहित आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले वाराणसी मंडल के दो अधिकारी एवं नौ कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार तथा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पांच अन्तर्मण्डलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड के साथ-साथ वाराणसी सिटी को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी (बी श्रेणी) द्वितीय,शिवगंगा एक्सप्रेस को सर्वाधिक व्यवस्थित एवं साफ सुथरा रेक,भटनी को सर्वोत्तम व्यवस्थित रनिंग रूम शील्ड प्रदान किया | वाराणसी मंडल के लिए अंतर्मण्डलीय चिकित्सा कार्यकुशलता शील्ड,अंतर्मण्डलीय सुरक्षा कार्यकुशलता शील्ड,अंतर्मण्डलीय विद्युत कार्यकुशलता शील्ड,अंतर्मण्डलीय दूर संचार कार्यकुशलता शील्ड एवं अंतर्मण्डलीय जनसम्पर्क कार्यकुशलता शील्ड के साथ-साथ वाराणसी सिटी को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी (बी श्रेणी) द्वितीय, शिवगंगा एक्सप्रेस को सर्वाधिक व्यवस्थित एवं साफ सुथरा रेक, भटनी को सर्वोत्तम व्यवस्थित रनिंग रूम शील्ड मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शाखाधिकारियों के साथ प्राप्त किया |
महाप्रबंधक स्तर पर वाराणसी मंडल के व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नाम निम्नलिखित हैं-
(1)- अनुज कुमार वर्मा/अनुज वर्मा /वरिष्ठ मंडल इंजीनियर- तृतीय/वाराणसी |
(2)- धनंजय कुमार सिंह/सहायक वाणिज्य प्रबंधक/वाराणसी |
(3)- अवधेश कुमार सिंह/ सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ/वाराणसी |
(4)- अविनाश कुमार पटेल/ट्रैक मेंटेनर-lV/वाराणसी |
(5)- आर.के.वर्मा/जूनियर इंजीनियर/कैरेज एण्ड वैगन वाराणसी |
(6)- काशीनाथ यादव/वरिष्ठ तकनीशियन/वाराणसी |
(7)- मुनेन्द्र कुमार पाण्डेय/सीनियर सेक्शन इंजीनियर/सिगनल/वाराणसी |
(8)- शशिकांत प्रसाद/ई एस एम-ll/वाराणसी |
(9)- नविन कुमार सिंह/सीनियर सेक्शन इंजीनियर (विद्युत)/वाराणसी |
(10)- रिंकू श्रीवास्तव/वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी/लेखा/वाराणसी |
(11)- दीपिका श्रीवास्तव/सहायक डिपो/भंडार(स्टोर खलासी)/वाराणसी ||
























